Monday, August 1, 2016

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो कृपया इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं तो कृपया इस पोस्ट को ध्यानपूर्वक पढ़ें: 

एक अनुमान के अनुसार दिल्ली, गुड़गांव और मुंबई जैसे बड़े शहरों मे एक बच्चे भिखारी की दिन की कमाई लगभग 1000 रुपये हो जाती हैं, जबकि एक औरत जिसकी गोद मे छोटा कमज़ोर बच्चा होता है उसकी दिन की कमाई लगभग 2000 रुपये हो जाती है | इसके मुकाबले एक वयस्क भिखारी की दिन की कमाई केवल 100 से 200 रुपये प्रतिदिन हो सकती है | इसलिए अधिक कमाई के लालच मे ये लोग छोटे बच्चो को या तो चोरी करके लाते हैं या फिर किसी बच्चा चुराने वाले गैंग से 50 हज़ार से 1 लाख रुपये दे के खरीद लेते हैं | इस बच्चे को ढंग से खाना नही खिलाया जाता ताकि वो कमज़ोर लगे और आप जैसे दयावान लोग अधिक से अधिक भीख दें | 


कई बार आपने ध्यान दिया होगा की ये बच्चे हमेशा सोते रहते हैं, ऐसा इसलिए कि इनको सुबह उठा कर दूध के बदले थोड़ी सी वोड्का दी जाती है या अफ़ीम खिला दी जाती है, जिसकी वज़ह से 6 महीने या ज़्यादा से ज़्यादा साल भर मे ये बच्चे कमज़ोरी और भुखमरी के चलते मौत का शिकार हो जाते हैं, पर तब तक ये अपने मूल्य से कहीं ज़्यादा कमाई इन लोगो को करवा जाते हैं|

कृपया रेड लाइट पर भिखारियों को भीख ना दें, अगर आप उनकी मदद करना चाहते हैं तो उनको पैसे देने की बजाय बिस्किट के पॅकेट, पानी की बोतल या फिर घर का बचा हुआ खाना इत्यादि दें, आपका दिया हुआ हर रुपया एक और बच्चे के अपहरण मे आपका योगदान है |